मंडी भाजपा ने पद से हटाए 3 पदाधिकारी

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 13 Jan, 2021 03:11 PM

mandi bjp removed 3 officials from the post

जिला मंडी ने पंचायती राज चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पार्टी के 3 पदाधिकारियों को दायित्व मुक्त कर दिया है।

मंडी (ब्यूरो) : जिला मंडी ने पंचायती राज चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पार्टी के 3 पदाधिकारियों को दायित्व मुक्त कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह ने मीडिया बताया कि बल्ह मंडल से कौशल्या देवी, द्रंग मंडल से सुनीता देवी व जोगिंद्रनगर मंडल से कमल को पार्टी के सभी दायित्वों से तुरंत प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और अनुशासन इस दल की सबसे बड़ी विशेषता एवं पहचान है। जो भी भाजपा की इस पहचान को धूमिल करने का प्रयास करेगा भविष्य में उसे भी इस प्रकार की कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में रत्ती भर अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनुशासन की सीमा को पार करने पर ही इन तीनों पदाधिकारियों को दायित्व मुक्त किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!