अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के पास और राशेल में हिमखंड गिरे

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Jan, 2022 09:38 PM

manali atal tunnel iceberg fell

लाहौल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास सोमवार को दोपहर के समय हिमखंड गिरा। हिमखंड गिरने से हालांकि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन चंद्रा नदी का बहाव कुछ देर रुक गया। इससे लोगों और प्रशासन की सांसें भी थम गईं।

मनाली: लाहौल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास सोमवार को दोपहर के समय हिमखंड गिरा। हिमखंड गिरने से हालांकि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन चंद्रा नदी का बहाव कुछ देर रुक गया। इससे लोगों और प्रशासन की सांसें भी थम गईं। थोड़ी देर बाद पानी ने अपना रास्ता बना लिया और हालात सामान्य हो गए। उधर, दोपहर बाद पट्टन घाटी के राशेल गांव के समीप भी पहाड़ी से भारी हिमखंड आया। इस घटना में भी कोई जानी नुक्सान की सूचना नहीं है। बर्फीली हवाओं का कहर शांशा गांव व आसपास के दायरे तक तक छाया रहा। चंद्रा घाटी के ग्रामीण दोरजे ने बताया कि अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास हिमखंड गिरने से चंद्रा नदी का बहाव आंशिक रूप से बंद हुआ था। पटन घाटी के ग्रामीण देवी सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद राशेल गांव के ऊपर की पहाडिय़ों से हिमखंड गिरा, इसमें भी कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। उधर, प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे घरों में रहें और खतरे वाले क्षेत्रों में न जाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!