Kangra: मां ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्रों में चढ़ा 1.14 करोड़ का चढ़ावा

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Oct, 2026 08:40 PM

jwalamukhi temple offering

इस बार नवरात्रों के दौरान माता ज्वालामुखी, चामुंडा देवी और बज्रेश्वरी देवी में करोड़ों का चढ़ावा चढ़ा है। ज्वालामुखी मंदिर में 9 दिनों के दौरान कुल 1 करोड़ 14 लाख 24 हजार रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ, जबकि अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने 8 लाख 8 हजार...

ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा (कौशिक): इस बार नवरात्रों के दौरान माता ज्वालामुखी, चामुंडा देवी और बज्रेश्वरी देवी में करोड़ों का चढ़ावा चढ़ा है। ज्वालामुखी मंदिर में 9 दिनों के दौरान कुल 1 करोड़ 14 लाख 24 हजार रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ, जबकि अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने 8 लाख 8 हजार रुपए मां के चरणों में अर्पित किए। ज्वालामुखी मंदिर के मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार अजय मांड्याल ने बताया कि नवमी के दिन करीब 38 हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। विधायक संजय रतन ने कन्या पूजन के साथ नवरात्रों का समापन किया।

शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शारदीय नवरात्र के अंतिम नवरात्र के दिन श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में 8,68,100 रुपए का चढ़ावा अर्पित किया। चामुंडा देवी व बज्रेश्वरी देवी में नवरात्रों के दौरान चढ़ावे की गिनती अभी होनी है। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में कैबिनेट रैंक विधायक आरएस बाली ने मंदिर में पहुंचकर पूर्णाहुति डाली और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत महाविद्यालय के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। नवरात्रों के दौरान यज्ञशाला में आचार्य बालक राम की अगुवाई में 61 विद्वान पंडितों और संस्कृत महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, शतचंडी, रामायण पाठ, गायत्री मंत्र पाठ और रुद्राभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए। पूर्णाहुति के साथ ही शक्तिपीठों पर नवरात्र का धार्मिक उत्सव का समापन हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!