शराब कारोबारी लूट केस: चंड़ीगढ़ से एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच हिरासत में

Edited By prashant sharma, Updated: 22 Apr, 2021 01:07 PM

liquor trader robbery case one more accused arrested from chandigarh

हिमाचल के ऊना जिले में शराब कारोबारी से लूट के मामले में ऊना पुलिस ने अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी भी चंडीगढ़ के 49-सेक्टर से की है। इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ऊना : हिमाचल के ऊना जिले में शराब कारोबारी से लूट के मामले में ऊना पुलिस ने अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी भी चंडीगढ़ के 49-सेक्टर से की है। इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले ऊना पुलिस ने पंजाब के खन्ना से एक व्यक्ति को आरोपियों को जाली सिम कार्ड देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसी दौरान ऊना पुलिस की टीम ने एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एएसपी विनोद धीमान सहित एसएचओ गौरव भारद्वाज की अगुवाई में चंडीगढ़ के 49 सेक्टर में रेड कर दो युवकों व एक महिला को गिरफ्तार किया था। 

ऊना पुलिस की टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर रेड कर कई हथियार और कारतूस भी बरामद किए थे। शराब कारोबारी के कार्यालय से लूट मामले में और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति को लूट मामले में गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि इससे पहले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो युवकों को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा आरोपी महिला को 15 दिन न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!