पुलिस ने पिकअप जीप से पकड़ा शराब का जखीरा, 3 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 11 Apr, 2021 10:41 PM

liquor consignment recovered from jeep 3 arrested

सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने शराब की 199 पेटियों के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना रेणुका जी के प्रभारी देवी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम...

श्री रेणुका जी (ब्यूरो): सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने शराब की 199 पेटियों के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना रेणुका जी के प्रभारी देवी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संगड़ाह रोड पर डैमसाइट के पास मौजूद थी। इस दौरान रात को साढ़े 12 बजे रेणुका जी की तरफ  से आई एक पिकअप जीप को जांच के लिए रोका गया। पूछताछ करने पर गाड़ी चालक ने अपना नाम प्रेम पाल पुत्र जाति राम, निवासी गांव भलाड़, संगड़ाह बताया। जब पिकअप जीप की तलाशी ली गई तो उसमें शराब की 199 पेटियां बरामद हुईं। इसमें बीयर की 588 बोतलें, रोयल स्टैग की 180 बोतलें, इम्पीरियल ब्लू की 120 बोतलें, मैकडॉवल नंबर वन की 60 बोतलें, देसी शराब माल्टा की 312 बोतलें, देसी शराब मार्का क्लब की 48 बोतलें व देसी शराब चार्ली की 120 बोतलें शामिल हैं। जीप चालक ने पुलिस को बताया कि उक्त शराब नारायणगढ़ (हरियाणा) से खरीद कर लाई गई है जोकि बलबीर निवासी घैल, संगड़ाह की है।

एसपी ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर ही रही थी कि एक आल्टो कार भी रेणुका जी की ओर से मौके पर आई। पुलिस टीम को उपरोक्त पिकअप जीप की तलाशी लेते हुए देखकर कार चालक ने कार को पीछे मोडऩे की कोशिश की, जिस पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। उक्त कार में चालक सहित एक अन्य व्यक्ति सवार था। कार चालक ने अपना नाम बलबीर सिंह निवासी घैल बताया तथा कार में साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रघुवीर सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी कांडों भटनोल तहसील शिलाई बताया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने उक्त तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में अगामी कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!