बड़ी सफलता : पुलिस ने कुठाड़-चंडी रोड पर जीप से पकड़ी शराब की खेप

Edited By Vijay, Updated: 25 Sep, 2020 06:33 PM

liquor consignment recovered from jeep

पुलिस ने यातायात चैकिंग के दौरान कुठाड़-चंडी रोड पर एक पिकअप जीप में अवैध रूप से ले जाई जा रही देसी शराब की 148 पेटियां बरामद की हैं। वाहन चालक मौके पर शराब से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिस पर पुलिस उक्त शराब की खेप को अपने कब्जे में ले...

सोलन (अमित): पुलिस ने यातायात चैकिंग के दौरान कुठाड़-चंडी रोड पर एक पिकअप जीप में अवैध रूप से ले जाई जा रही देसी शराब की 148 पेटियां बरामद की हैं। वाहन चालक मौके पर शराब से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिस पर पुलिस उक्त शराब की खेप को अपने कब्जे में ले लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कोठाड़ पुलिस चौकी की टीम हैड कांस्टेबल रमन कुमार के नेतृत्व में कुठाड़-चंडी रोड पर नाका लगाए हुए थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की पिकअप जीप को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान जीप के अंदर देसी शराब की 148 पेटियां पाई गईं। पुलिस टीम ने मौके पर पिकअप चालक नरेंद्र कुमार निवासी कुमारसैन शिमला से शराब के संबंध में परमिट मांगा तो वह मौके पर कोई परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!