रामपुरघाट में कार से शराब की 8 पेटियां बरामद, 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 08 Sep, 2021 09:16 PM

liquor consignment recovered from car

पांवटा साहिब उपमंडल के रामपुरघाट में देर रात पुलिस टीम ने एक गाड़ी में अवैध रूप से लाई जा रही शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी की रामपुरघाट की तरफ एक गाड़ी में अवैध रूप से शराब की खेप लाई जा...

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब उपमंडल के रामपुरघाट में देर रात पुलिस टीम ने एक गाड़ी में अवैध रूप से लाई जा रही शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी की रामपुरघाट की तरफ एक गाड़ी में अवैध रूप से शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामपुरघाट में नाका लगाया था। नाके के दौरान एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया, जिसमें अंकुर पुत्र सुशील कुमार निवासी गांव सालवाला व विपिन पुत्र बली पांडे निवासी घाट जिला चमोली उत्तराखंड सवार थे। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से शराब की 8 पेटियां (98 बोतलें) बरामद की गईं। डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 2 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!