समिट्री के कब्रिस्तान में घुसा तेंदुआ, कुत्ते को बनाया शिकार

Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2020 09:38 PM

leopard killed the dog

उपनगर संजौली के साथ लगते समिट्री में शनिवार रात तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया। यह घटना समिट्री गेट के साथ लगते कब्रिस्तान के समीप रात एक बजे की बताई जा रही है। रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक से लोग दहशत में हैं क्योंकि यहां आसपास काफी...

शिमला (ब्यूरो): उपनगर संजौली के साथ लगते समिट्री में शनिवार रात तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया। यह घटना समिट्री गेट के साथ लगते कब्रिस्तान के समीप रात एक बजे की बताई जा रही है। रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक से लोग दहशत में हैं क्योंकि यहां आसपास काफी संख्या में लोग रहते हैं। बहुत से लोग देर रात दफ्तरों से ड्यूटी देकर अपने घरों को लौटते हैं, ऐसे में पॉश इलाके में तेंदुए का आना अच्छा संकेत नहीं है। खासकर महिलाएं व बच्चे अधिक डरे हुए हैं।

2 दिन पहले ही फागली के साथ लगते रामनगर में भी एक तेंदुआ शिकार की तलाश में रिहायशी इलाके में घुस आया था। अब समिट्री में कुत्ते को शिकार बनाया है। शिमला के नव बहार, मल्याणा, रेलवे स्टेशन, लोअर कैंथू, बैनमोर, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी संजौली, कुफ्टाधार इत्यादि इलाकों में कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है। जिस तरह से जंगल सिकुड़ते जा रहे हैं, उसके बाद तेंदुए रिहायशी इलाकों में दस्तक दे रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!