हाईवे किनारे लगे पोल से आ रही थीं अजीब आवाजें, राहगीरों की सूचना पर वन विभाग ने लिया एक्शन...ऐसे बचाई दुर्लभ वन्यजीव की जान

Edited By Vijay, Updated: 24 Jul, 2026 06:51 PM

leopard cat stuck in pole forest department team rescued like this

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में राहगीरों की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक दुर्लभ वन्यजीव की जान बच गई। नाहन-कुमारहट्टी नैशनल हाईवे-907 ए पर सैन की सेर के जांगीरुग क्षेत्र में हाईवे किनारे लगे एक टैलीफोन कंपनी के पोल....

नाहन (आशु): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में राहगीरों की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक दुर्लभ वन्यजीव की जान बच गई। नाहन-कुमारहट्टी नैशनल हाईवे-907 ए पर सैन की सेर के जांगीरुग क्षेत्र में हाईवे किनारे लगे एक टैलीफोन कंपनी के पोल के भीतर फंसी लैपर्ड कैट को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रैस्क्यू किया है।

जानकारी के अनुसार हाईवे से गुजर रहे दो राहगीरों को अचानक टैलीफोन पोल के भीतर से किसी जानवर की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने अंदर झांका, तो देखा कि एक वन्यजीव उसमें बुरी तरह फंसा हुआ है। उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंज ऑफिसर) प्रेम कंवर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लेने के बाद वन्यजीव को बिना कोई नुक्सान पहुंचाए बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई। जेसीबी की मदद से पोल के आसपास सावधानीपूर्वक खुदाई की गई और कड़ी मशक्कत के बाद लैपर्ड कैट को सुरक्षित रैस्क्यू कर लिया गया। रैस्क्यू के बाद लैपर्ड कैट को प्राथमिक उपचार के लिए नाहन लाया गया है, जहां उसे डीएफओ कार्यालय की निगरानी में रखा गया है।

तेंदुए का शावक नहीं, लैपर्ड कैट है : डीएफओ
बता दें कि लोगों ने लैपर्ड कैट और तेंदुए का शावक समझ लिया था, जिस पर नाहन के डीएफओ अवनी भूषण राय ने मामले पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया कि रैस्क्यू किया गया वन्यजीव लैपर्ड कैट है। इसे तेंदुए का शावक समझना गलत होगा। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की पहली प्राथमिकता इस वन्यजीव को उसके परिवार से मिलाने की है, जिसके लिए इलाके में प्रयास किए जा रहे हैं। यदि इसके परिवार का पता नहीं चल पाता है, तो नियमानुसार इसे किसी सुरक्षित वन्यजीव रैस्क्यू सैंटर भेज दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!