Kangra: युवक की संदिग्ध मौत को लेकर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Aug, 2026 10:58 PM

lambagaon rural protest

पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत सोलबनेहड़ पंचायत में 16 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला, पुरुषों व युवाओं ने पुलिस थाना लम्बागांव का घेराव किया व चक्का जाम कर...

लम्बागांव: पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत सोलबनेहड़ पंचायत में 16 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला, पुरुषों व युवाओं ने पुलिस थाना लम्बागांव का घेराव किया व चक्का जाम कर यातायात बाधित कर दिया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे युवक का अंतिम संस्कार कर बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाना लम्बागांव के बाहर जमा हो गए व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि युवक को सोची-समझी साजिश के चलते अगवा किया गया और कोई नशीली चीज देकर हत्या कर दी गई।

उधर, लोगों द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर व डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे व आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने के प्रयासों में जुट गए लेकिन लोग पुलिस व प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए आरोपियों को पकड़ने व कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। भारी प्रशासनिक प्रयासों के बाद करीब दोपहर एक बजे लोगों ने यातायात खोल दिया लेकिन करीब एक घंटे बाद फिर से चक्का जाम कर दिया। लोगों द्वारा मृतक के सम्पर्क में रहे कुछ अन्य युवकों पर उसके साथ गलत किए जाने के आरोप लगाए जा रहे थे। क्योंकि सभी युवक नाबालिग हैं व पुलिस के पास या आरोप लगा रहे लोगों के पास भी कोई पुख्ता सबूत नहीं थे, जिनके आधार पर आरोप लगाए जा रहे युवकों के विरुद्ध कार्रवाई बिना किसी ठोस आधार के की जा सके।

3 दिन में साफ हो जाएगा मामला : डीएसपी
मामले में पुलिस द्वारा एक युवक को रविवार को ही पूछताछ के लिए डिटेन कर लिया था, जबकि सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे एक अन्य युवक को पूछताछ हेतु हिरासत में ले लिया गया। तब जाकर लोगों ने सशर्त प्रदर्शन रोका व यातायात पुनः बहाल हो सका। उधर, मामले को लेकर डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। 2 युवकों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल व आसपास के स्थानों पर सीसीटीवी की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि 3 दिन के भीतर मामले को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!