Edited By Kuldeep, Updated: 05 May, 2026 01:35 PM

पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम के तहत कुनिहार में 4 युवकों से 3.83 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। जिसको लेकर पुलिस थाना कुनिहार में उक्त युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है व आगामी कार्यवाही अमल में...
कुनिहार (नेगी): पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम के तहत कुनिहार में 4 युवकों से 3.83 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। जिसको लेकर पुलिस थाना कुनिहार में उक्त युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार गत 4 मई की रात्रि को पुलिस द्वारा कुनिहार गंभरपूल के जाडली में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक आल्टो कार को पुलिस द्वारा जांच के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान कार में सवार 4 युवक थोड़ा घबरा गए।
शक होने पर जब पुलिस ने तलाशी ली तो 4 युवकों के कब्जे से 3.83 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। चारों आरोपियों में एक जिला शिमला व 3 जिला मंडी के हैं। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान इस्तेमाल की जा रही आल्टो कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। चारों आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया है। साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है ।