दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, दिल्ली के 3 पर्यटकों की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Jan, 2021 07:32 PM

kumarsain narkanda road accident 3 deaths

पर्यटन नगरी नारकंडा में रविवार देर सायं एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार 3 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुमारसैन (सोनी): पर्यटन नगरी नारकंडा में रविवार देर सायं एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार 3 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारकंडा से शिमला की ओर जा रही कार (नंबर डी.एल. 10 सी.डी. 8018) डोगरा मंडी के निकट अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे जंगल में जा लुढ़की। दुर्घटना में दिल्ली के 3 पर्यटकों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में गौरव (26), रश्मि शर्मा (26) व इशांक शर्मा (24) निवासी ईस्ट रामनगर नियर अङ्क्षहसा वाटिका मनमंडली रोड शाहदरा दिल्ली की मौत हो गई जबकि यमीन खान (26) दक्षिणपुरी अम्बेदकर नगर दिल्ली व रितिका शर्मा (24) विजयनगर दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना करीब साढ़े 6 बजे के करीब हुई और इसकी जानकारी पुलिस टीम को रात 9 बजे मिली जिसके बाद पुलिस टीम ने घायलों को खाई से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला और नारकंडा हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार किया गया जहां से घायलों को आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर किया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. चंद्रशेखर ने बताया कि कुमारसैन सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!