Kullu: पूर्व मंत्री कर्ण सिंह के घर में चोरी का आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Oct, 2024 07:02 PM

kullu former minister house theft accused arrested

पूर्व में मंत्री रहे स्व. कर्ण सिंह के घर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कर्ण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह ने सदर थाना में गत 13 अक्तूबर को चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पूर्व में मंत्री रहे स्व. कर्ण सिंह के घर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कर्ण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह ने सदर थाना में गत 13 अक्तूबर को चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर और सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी का सुराग लगा।

पुलिस टीम ने आरोपी चैन सिंह निवासी कैंथ डाकघर टिक्करी, तहसील नयनबाग, जिला टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) को विकासनगर उतराखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा चांदी के बर्तन व अन्य सामान बरामद किया है जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!