Himachal : ब्रह्मभोज में शामिल होने गई 15 वर्षीय नाबालिग लड़‌की लापता, परिवार में चिंता का माहौल

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Aug, 2026 12:54 PM

kullu  15 year old girl goes missing after attending a ritual feast

Kullu News :  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़‌की के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला पुलिस थाना सैंज का है। पुलिस के अनुसार, थाना सैंज के अंतर्गत लडकी के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी दोपहर करीब 2 बजे अपनी छोटी बहन के साथ ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए घर से गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने जान-पहचान और रिश्तेदारों के यहां उसे ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पिता ने शिकायत में किसी व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगाने की आशंका जताई गई है। ए.एस.पी. संजीव चौहान ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 
Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!