Himachal : पांव फिसलने से आंगनबाड़ी अध्यापिका की मौत, इलाके में शोक की लहर

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Oct, 2026 01:50 PM

kullu  anganwadi worker dies after slipping

Kullu : पुलिस थाना अंतर के तहत एक आंगनबाडी अध्यापिका की गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, इस घटना के बाद से मृतक के परिवार और इलाके में शोक की लहर है।

Kullu News : पुलिस थाना अंतर के तहत एक आंगनबाडी अध्यापिका की गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, इस घटना के बाद से मृतक के परिवार और इलाके में शोक की लहर है।

पुलिस के अनुसार, गुरूवार को आंगनबाड़ी अध्यापिका तारा देवी (36) पत्नी जितेंद्र निवासी पिपलागे अरसु नाला के पास पांव फिसलने के कारण नीचे गिर गई, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच जारी

इधर, हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!