राठौर ने साधा निशाना, बोले-लॉकडाऊन असफल होने पर बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे जेपी नड्डा

Edited By Vijay, Updated: 31 May, 2020 09:44 PM

kuldeep singh rathore target on jp nadda

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए किया गया लॉकडाऊन असफल रहा है तो ऐसे...

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए किया गया लॉकडाऊन असफल रहा है तो ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जारी बयान में कहा कि इसी कारण नड्डा कह रहे हैं कि राहुल गांधी में कोरोना महामारी को लेकर अनभिज्ञता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता घरों को पलायन कर रहे बेबस और भूखे-प्यासे प्रवासी मजदूरों का दुख-दर्द बांटने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन भाजपा नेता इसमें भी ओछी राजनीति करते हैं।

राहुल गांधी ने फरवरी माह में सचेत किए थे प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने फरवरी माह में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस महामारी के प्रति सचेत किया था, ऐसे में यदि इस तरफ ध्यान दिया जाता तो स्थिति खराब न होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है और ऐसे में भाजपा नेताओं को अपनी नाकामियां छिपाने के लिए कांग्रेस पर इसका दोष मढऩे का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!