Mandi: दर्दनाक हादसा, खड्ड में गिरने से 2 युवकों की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Apr, 2025 11:21 PM

karsog ravine 2 youth death

मंडी जिला के उपमंडल करसोग के तहत ग्राम पंचायत खड़कन के अंतर्गत द्रष्टि में शुक्रवार को अचानक 2 स्थानीय युवक हादसे का शिकार हो गए।

करसोग (धर्मवीर गौतम): मंडी जिला के उपमंडल करसोग के तहत ग्राम पंचायत खड़कन के अंतर्गत द्रष्टि में शुक्रवार को अचानक 2 स्थानीय युवक हादसे का शिकार हो गए। दोनों युवक दोपहर का खाना खाने के बाद घर से काम के लिए निकल गए थे। कुछ ही दूरी पर बिमला खड्ड में उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों युवकों को उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे। मृतकों की पहचान भगत राम पुत्र बंगालु राम (43) निवासी गांव द्रष्टि, डाकघर भन्थल करसोग तथा दूसरे युवक की पहचान संजय पुत्र गुलाब सिंह (26) निवासी गांव द्रष्टि, डाकघर भन्थल करसोग के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की पुष्टि डीएसपी करसोग गौरव जीत सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!