26 वर्षीय युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम, विदेश में करता था नौकरी

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jul, 2024 06:16 PM

kangra young man noose death

कांगड़ा थाना के अंतर्गत कांगड़ा शहर में सोमवार को 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा थाना के अंतर्गत कांगड़ा शहर में सोमवार को 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना प्रभारी योगेश ठाकुर ने बताया कि जानकारी के अनुसार जब कमरा परिजनों ने बंद देखा तो दरवाजा खटकाया लेकिन किसी ने दरवाजा न खोला। पीछे जाकर खिड़की से उन्होंने देखा तो युवक फंदे से लटका हुआ था। खिड़की से ही उसके पिता ने अंदर घुसकर सबसे पहले उसे फंदे से नीचे उतारा और तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक विदेश में नौकरी कर रहा था तथा दो-तीन महीने पहले घर आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा भेजा है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!