Edited By Kuldeep, Updated: 14 Jun, 2026 06:12 PM

कांगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने घर के समीप स्थित गौशाला में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।
कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने घर के समीप स्थित गौशाला में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार मृतक (39) अपने एक बच्चे के विकलांग होने के कारण लंबे समय से मानसिक तनाव में था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चे की स्थिति को लेकर वह काफी चिंतित रहता था और संभवतः इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।