Edited By Kuldeep, Updated: 27 Aug, 2026 05:44 PM

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिसके चलते टांडा मैडीकल कालेज में डॉक्टरों की छुट्टी के चलते सभी ओपीडी बंद रहेंगी।
कांगड़ा (किशोर): रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिसके चलते टांडा मैडीकल कालेज में डॉक्टरों की छुट्टी के चलते सभी ओपीडी बंद रहेंगी। प्रधानाचार्य डॉक्टर मिलाप शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में डॉक्टरों की छुट्टी होने के कारण सभी ओपीडी बंद रहेंगी लेकिन आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे खुली रहेंगी। उस दिन रोगी आपातकालीन विभाग में ही अपना इलाज करवा सकता है।