Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Jun, 2026 10:45 AM

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के नूरपुर जिले में पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी नेटवकर् का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसके पास से 264.6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। मिलवान इलाके में एक कार के स्टीयरिंग काउल कवर के...
Kangra News : हिमाचल प्रदेश के नूरपुर जिले में पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी नेटवकर् का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसके पास से 264.6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। मिलवान इलाके में एक कार के स्टीयरिंग काउल कवर के अंदर छिपाई गई 264.6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) ज़ब्त की गयी है।
नूरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने गुरुवार को बताया कि यह ज़ब्ती पिछले एक साल में ज़लिे में हेरोइन की सबसे बड़ी बरामदगी है। बरामद नशीला पदार्थ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस ) कानून के तहत ‘व्यावसायिक मात्रा' की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा, 'खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) की टीम ने हिमफेड मिल्क प्लांट के पास उलेहाडिया-मिलवान रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक सफ़ेद होंडा अमेज़ कार (पीबी-06डब्ल्यू-4003) को रोका। पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली और स्टीयरिंग काउल कवर के अंदर छिपाया गया एक पारदर्शी पॉलीथीन पैकेट बरामद किया।' उन्होंने बताया कि मौके पर ही ड्रग डिटेक्शन किट से पदार्थ की जांच की गयी और पुष्टि हुई कि यह 264.6 ग्राम हेरोइन है। आरोपी की पहचान पंजाब के गुरदासपुर जिले की बटाला तहसील के भरतवाल गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह (41) के तौर पर हुई है।
कार ज़ब्त
वर्मा ने कहा, 'शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी कई राज्यों में फैले एक अंतर-राज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा था। उसके ख़लिाफ़ जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस कानून के तहत पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं।' उन्होंने बताया कि पुलिस ने हेरोइन की खेप और तस्करी में इस्तेमाल की गई होंडा अमेज़ कार को ज़ब्त कर लिया है। ड्रग आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि इस कारर्वाई से तीनों राज्यों में चल रहे अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी नेटवकर् के लिंक तोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें