राम मंदिर पर फिल्म बनाएंगी कंगना रणौत, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Edited By Vijay, Updated: 07 Jun, 2020 07:37 PM

kangana ranaut will make film on ram temple

बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत अब डायरैक्टर व प्रोड्यूसर की भूमिका में नजर आएंगी। कंगना रणौत राम मंदिर पर एक फिल्म अपराजिता अयोध्या को न केवल डायरैक्ट करेंगी बल्कि इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। कंगना रणौत अपना जन्मदिन मनाने 17 मार्च को अपने घर मनाली आई थीं।

मनाली (सोनू): बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत अब डायरैक्टर व प्रोड्यूसर की भूमिका में नजर आएंगी। कंगना रणौत राम मंदिर पर एक फिल्म अपराजिता अयोध्या को न केवल डायरैक्ट करेंगी बल्कि इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। कंगना रणौत अपना जन्मदिन मनाने 17 मार्च को अपने घर मनाली आई थीं। लॉकडाऊन के बाद से वह अपने कार्तिकेय निवास में ही रह रही हैं। कंगना सोशल मीडिया में बहुत सक्रिय रह रही हैं। हर रोज कंगना सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों से जुड़ी हुई हैं। कंगना ने इससे पहले अपनी फिल्म मणिकर्णिका, द क्वीन ऑफ झांसी को भी डायरैक्शन दी थी।

कंगना ने अपने प्रोजैक्ट अपराजिता अयोध्या के बारे में भी सोशल मीडिया द्वारा ही लोगों को बताया है। कंगना की मानें तो इस फिल्म की स्क्रिप्ट को राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है। इस फिल्म की कहानी राम मंदिर के मामले से संबंधित होगी। कंगना का कहना है कि वह केवल इस फिल्म के डायरैक्शन पर ध्यान देना चाहती हैं। पिछली बार कंगना फिल्म पंगा में दिखाई दी थीं। अब वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक थलाइवी में लीड रोल करती नजर आएंगी। कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि कंगना 17 मार्च से मनाली अपने घर में रह रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!