मंडल भाजपा में समर्थकों को जगह न मिलने पर गुलाब सिंह नाराज

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Oct, 2023 09:41 PM

jogindernagar mandal bjp gulab singh angry

जोगिंद्रनगर मंडल भाजपा में समर्थकों को जगह न मिल पाने के कारण गुलाब सिंह ठाकुर नाराज हैं। उनकी नाराजगी उस समय देखने को मिली जब वे अपने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।

जोगिंद्रनगर (विनोद): जोगिंद्रनगर मंडल भाजपा में समर्थकों को जगह न मिल पाने के कारण गुलाब सिंह ठाकुर नाराज हैं। उनकी नाराजगी उस समय देखने को मिली जब वे अपने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। गुलाब सिंह ने अपनी कहा कितने खेत की बात है कि जोगिंद्रनगर में जब भाजपा मंडल का गठन किया गया तो न तो उनसे कोई सलाह-मश्बिरा किया गया और न ही भाजपा के किसी पुराने कार्यकर्ता को मंडल में शामिल किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंडलाध्यक्ष सूरत राम ठाकुर ने की। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि भाजपा के नए मंडल में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है जिसकी कॉपी प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजने का फैसला लिया गया। गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि वे कोई नया संगठन नहीं बना रहे, बल्कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा पुराने कार्यकर्ताओं की वजह से ही बजूद में हैं लेकिन जोगिंद्रनगर में उनकी अनदेखी हो रही है जो किसी भी हालत में सहन नहीं होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!