रामपुर में महिला के साथ दुराचार, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Jun, 2024 08:53 PM

jhakadi woman misbehavior accused absconding

उपमंडल रामपुर थाने में महिला के साथ दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला रामपुर के एक गांव क्षेत्र में रहती है।

झाकड़ी: उपमंडल रामपुर थाने में महिला के साथ दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला रामपुर के एक गांव क्षेत्र में रहती है। इस घटना के दौरान महिला घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुराचार किया। इस घटना के महिला मानसिक तौर काफी तनाव में है। महिला के परिजन भी इस घटना के बाद आहत हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी जम्मू-कश्मीर राज्य का रहने वाला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी इस घटना को अंजाम देकर अपने घर फरार हो गया है। पुलिस शीघ्र ही इस मामले की छानबीन को लेकर जम्मू-कश्मीर जाएगी। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज कर महिला को मैडीकल के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज कर दिया है। शीघ्र ही पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!