Mandi: औट-लुहरी सड़क पर फलों से भरी जीप पलटी, चालक सहित 3 लाेग घायल

Edited By Vijay, Updated: 31 Jul, 2024 01:18 PM

jeep overturn in road 3 injured

मंडी जिला के बालीचौकी में औट-लुहरी सड़क पर एक पिकअप जीप हादसे का शिकार हो गई, जिससे चालक व 2 अन्य लोग घायल हो गए। जीप में सेब, नाशपाती और प्लम भरे हुए थे जोकि सड़क पर बिखर गए। इस घटना में बागवानों को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

मंडी/बालीचौकी (रजनीश): मंडी जिला के बालीचौकी में औट-लुहरी सड़क पर एक पिकअप जीप हादसे का शिकार हो गई, जिससे चालक व 2 अन्य लोग घायल हो गए। जीप में सेब, नाशपाती और प्लम भरे हुए थे जोकि सड़क पर बिखर गए। इस घटना में बागवानों को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। 

जानकारी के अनुसार सुबह के समय जब जीप बंजार से टकोली की ओर जा रही थी तो अचानक धामण भवानी क्रशर के पास ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे का इससे ज्यादा खतरनाक हो सकता था लेकिन जीप चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जीप को खाई में जाने से रोक लिया, जिससे 3 लोगों की जान बच गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी और एंबुलैंस सेवा को सूचना दी। एंबुलैंस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। तीनों घायल अब ठीक हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि चालक ने साहस का परिचय देते हुए जीप को निचली तरफ जाने से रोका, जिससे बड़े हादसे से बचा जा सका।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!