त्रिलोकपुर में किया गया जल शक्ति मेले का आयोजन, नई तकनीकों पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी

Edited By Simpy Khanna, Updated: 03 Sep, 2019 03:52 PM

jal shakti fair organized in trilokpur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया जल शक्ति अभियान जोर पकड़ रहा है। जलशक्ति अभियान के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोकपुर में जल शक्ति मेले का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की। इस...

नाहन (सतीश शर्मा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया जल शक्ति अभियान जोर पकड़ रहा है। जलशक्ति अभियान के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोकपुर में जल शक्ति मेले का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की। इस मेले का आयोजन हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं के तत्वावधान में किया गया था।
PunjabKesari

मेले के दौरान जल संरक्षण और प्रबंधन की नई तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी के अलावा लोगों को नवीनतम टेक्नोलॉजी पर आधारित सिंचाई व्यवस्था पर आधारित जानकारी दी गई। इस दौरान किसान गोष्ठियों का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि जल शक्ति अभियान मोदी सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और मकसद यह है कि कैसे जल की बूंद बूंद को बचाया जा सके।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि जल शक्ति अभियान में नाहन विधानसभा क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मेले में जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया है ताकि जल शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके और जल का संरक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत जो कार्य शुरू हुए हैं वह अपने आप में क्रांतिकारी है।
PunjabKesari

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!