आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों के लिए अब 4-5 नवंबर को होंगे साक्षात्कार, इस दिन तक जमा कराएं आवेदन

Edited By Swati Sharma, Updated: 31 Oct, 2026 03:29 PM

interviews for anganwadi worker and helper positions will be held on this day

बाल विकास परियोजना अधिकारी, सोलन कविता गौतम ने कहा कि जिला सोलन के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 06 पद तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 15 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार अब 04 व 05 नवम्बर, 2026 को होगा।

Solan News : बाल विकास परियोजना अधिकारी, सोलन कविता गौतम ने कहा कि जिला सोलन के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 06 पद तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 15 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार अब 04 व 05 नवम्बर, 2026 को होगा।

कविता गौतम ने कहा कि नगम निगम सोलन की आंगनवाड़ी केन्द्र देऊघाट व सन्नी साइड के पर्यवेक्षक वृत सोलन अर्बन, आंगनबाडी केन्द्र भिउंत की ग्राम पंचायत देवठी, आंगनवाड़ी केन्द्र भैंरा की ग्राम पंचायत चामत भडेच के पर्यवेक्षक वृत सुबाथू, आंगनवाड़ी केन्द्र बणी की ग्राम पंचायत जाबल जमरोट के पर्यवेक्षक वृत गम्बरपुल तथा आंगनवाड़ी केन्द्र कमलोग की ग्राम पंचायत नेरी कलां के पर्यवेक्षक वृत भोजनगर के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए साक्षात्कार अब 04 नवम्बर, 2026 को होगा। उन्होंने कहा कि बसाल/नगर निगम सोलन के आंगनवाड़ी केन्द्र जराश के पर्यवेक्षक वृत सोलन अर्बन, आंगनवाड़ी केन्द्र टिक्कर की ग्राम पंचायत मनसार के पर्यवेक्षक वृत सोलन ग्रामीण, आंगनवाड़ी केन्द्र दधोग की ग्राम पंचायत पड़ग के पर्यवेक्षक वृत सोलन ग्रामीण के लिए आंगनवाड़ी सहायिकाओं का साक्षात्कार अब 04 नवम्बर, 2026 को होगा।

कविता गौतम ने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र जोखडी की ग्राम पंचायत मनसार के पर्यवेक्षक वृत सोलन ग्रामीण, आंगनवाड़ी केन्द्र ढलेन की ग्राम पंचायत सलोगडा/मनसार के पर्यवेक्षक वृत सोलन ग्रामीण, आंगनवाड़ी केन्द्र जमरोट व भरोल की ग्राम पंचायत जाबल जमरोट के पर्यवेक्षक वृत गम्बरपुल, आंगनवाड़ी केन्द्र कोरों व गौल की ग्राम पंचायत कोरों कैथडी के पर्यवेक्षक वृत कुमारहट्टी, आंगनवाड़ी केन्द्र कोटला की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के पर्यवेक्षक वृत कुमारहट्टी, आंगनवाड़ी केन्द्र धुन्दी की ग्राम पंचायत भोजनगर के पर्यवेक्षक वृत भोजनगर, आंगनवाड़ी केन्द्र गण की सेर की ग्राम पंचायत सलोगड़ा/मनसार के पर्यवेक्षक वृत जोैणाजी, आंगनवाड़ी केन्द्र मोलो खुर्द की ग्राम पंचायत सन्होल, आंगनवाड़ी केन्द्र कलोडपाजो की ग्राम पंचायत शमरोड़ तथा आंगनवाड़ी केन्द्र ऊंचा गांव की ग्राम पंचायत नौणी मझगांव के पर्यवेक्षक वृत औच्छघाट के लिए आंगनवाड़ी सहायिकाओं के एक-एक पद के लिए साक्षात्कार अब 05 नवम्बर, 2026 को होगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक महिला उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में 02 नवम्बर, 2026 तक आवेदन जमा करवा सकती हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!