Edited By Vijay, Updated: 09 Dec, 2022 04:37 PM

सिक्योरिटी एंड इंटैलिजैंस सर्विसिज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए हैं। इ
धर्मशाला (ब्यूरो): सिक्योरिटी एंड इंटैलिजैंस सर्विसिज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए हैं। इन्हें भरने के लिए कांगड़ा जिले में 12 दिसम्बर को उप-रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बडा़ेह में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, कद 168 सैंटीमीटर से अधिक तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है। साक्षात्कार 12 दिसम्बर को उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में सुबह 10 बजे से लिए जाएंगे।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 14500 से 18000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल शिमला, ऊना, बद्दी, बिलासपुर, कांगड़ा व चंडीगढ़ रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here