हिमाचल में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब से धरे 8 शातिर...2 नाबालिग भी शामिल

Edited By Vijay, Updated: 09 May, 2026 10:03 PM

interstate bike theft gang busted

चिंतपूर्णी पुलिस ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब में सक्रिय एक अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

चिंतपूर्णी (राकेश): चिंतपूर्णी पुलिस ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब में सक्रिय एक अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हासिल की है। डीएसपी अनिल पटियाल के दिशा-निर्देशों और थाना प्रभारी जयराम शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने पंजाब के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर चोरी की बाइक्स के साथ 8 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने चोरी की गई बाइक्स भी बरामद कर ली हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 24 अप्रैल को एक पल्सर बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने अपनी टीम के साथ शातिरों को पकड़ने के लिए एक तकनीकी जाल बिछाया। खुफिया सूचनाओं और तकनीकी ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़दीवाल इलाके में दबिश दी। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी करण मलिक को दबोच लिया।

दूसरी घटना थनीकपुरा इलाके की है, जहां से शातिरों ने एक स्प्लैंडर बाइक उड़ाई थी। इस मामले को सुलझाने के लिए थाना प्रभारी जयराम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अम्ब से लेकर टाहलीवाल और पंजाब के कई नाकों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इन डिजिटल साक्ष्यों की मदद से पुलिस की जांच के तार पंजाब के कपूरथला तक जुड़ गए। कपूरथला में दबिश देने और गहन जांच के बाद पुलिस ने गोंदपुर बुला से तीन अन्य आरोपियों अनुराग, प्रिंस और हरमनजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

चिंतपूर्णी पुलिस के इस बेहतरीन ऑप्रेशन में गिरोह से जुड़े कुल 8 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें से 2 आरोपी नाबालिग पाए गए हैं। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया और नियमों का पालन करते हुए दोनों नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि अन्य आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!