Kangra: मलोट पुल के पास पठानकोट निवासी 2 युवक चरस के साथ गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Aug, 2026 09:58 PM

indora youth hashish

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने मलोट पुल के समीप औद्योगिक क्षेत्र मोड़ पर बाइक सवार 2 युवकों को 402 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।

इंदौरा (अजीज): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने मलोट पुल के समीप औद्योगिक क्षेत्र मोड़ पर बाइक सवार 2 युवकों को 402 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 2 युवक मोटरसाइकिल पर चरस की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नाकाबंदी कर बाइक को रोका। तलाशी के दौरान बाइक से चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 33 वर्षीय मोहित उर्फ मोनू निवासी गोसाईपुर, पठानकोट और 26 वर्षीय मोहित उर्फ सन्नी निवासी गंदला लाहड़ी, पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने दाेनों के खिलाफ थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!