नाके के दौरान HRTC बस में युवक से 32.79 ग्राम चिट्टा बरामद (Video)

Edited By Ekta, Updated: 20 Oct, 2019 02:38 PM

मंडी जिला में हेरोइन (चिट्टा) का कारोबार अपने जड़े इस कदर जमा चुका है कि अब पुलिस के लिए भी नशे के सौदागरों पर लगाम लगाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जिला में अब आलम यह हो गया है कि आए दिन हेरोइन बरामद करने का कोई न कोई मामला सामने आ रहा है।...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): मंडी जिला में हेरोइन (चिट्टा) का कारोबार अपने जड़े इस कदर जमा चुका है कि अब पुलिस के लिए भी नशे के सौदागरों पर लगाम लगाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जिला में अब आलम यह हो गया है कि आए दिन हेरोइन बरामद करने का कोई न कोई मामला सामने आ रहा है। ताजाघटनाक्रम में आज रविवार सुबह सुंदरनगर थाना पुलिस व स्पेशल इन्वेसटिगेशन यूनिट मंडी की संयुक्त टीम ने चिट्टा तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सुंदरनगर थाना पुलिस व स्पेशल इन्वेसटिगेशन यूनिट मंडी की संयुक्त टीम ने सुंदरनगर के सलापड़ में एक आरोपी से 32.79 ग्राम हेरोइन बरामद की है। 

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम नाकाबंदी पर एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित सलापड़ में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस द्वारा चंडीगढ़ की ओर से मनाली जा रही एचआरटीसी की एक बस को चेकिंग के लिए रोका गया। बस की चेकिंग के दौरान बस में बैठे एक युवक की गतिविधि संदिग्ध होने पर शक के आधार उसकी चेकिंग अमल में लाई गई। वहीं चेकिंग के दौरान आरोपी संदीप शर्मा(33 वर्ष)पुत्र शिवराम शर्मा निवासी बीएसएल कालौनी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के स्वामित्व से 32.79 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी गुरबचन सिंह सुंदरनगर ने बताया कि पुलिस थाना सुंदरनगर व SIU टीम मंडी की संयुक्त टीम द्वारा सलापड़ में आरोपी संदीप शर्मा से 32.79 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। कल सोमवार को आरोपी को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया जाएगा।मामले में जांच जारी है मामले से जुड़े और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है और संपत्ति को भी जप्त किया जा जायेगा। वही युवक पर गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज किया गया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!