कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार ; 38 सवारियां घायल

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Aug, 2026 02:05 PM

hrtc bus met with an accident in kullu

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार दोपहर हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस पहाड़ी से टकरा गई, जिससे 38 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में अधिकतर महिलाएं हैं।

Kullu road accident : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार दोपहर हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस पहाड़ी से टकरा गई, जिससे 38 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में अधिकतर महिलाएं हैं।

अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय बस में करीब 60 लोग सवार थे। यह दुर्घटना ब्यासा-बखली मार्ग पर कटार गांव के पास हुई। कुल्लू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय ठाकुर ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ और घायल लोगों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया।

कुल्लू की उपमंडल अधिकारी जयंती ठाकुर ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर प्रतीत होता है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घायलों में बस चालक भी शामिल है। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को राज्य में एचआरटीसी की सामान्य बसों में महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क थी। 

 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!