मंडी में HRTC बस हादसे का शिकार, सड़क से पलटकर किनारे के निचली तरफ फंसी, चालक समेत 3 घायल

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Jun, 2026 11:28 AM

hrtc bus meets with an accident in mandi

Mandi Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, यहां पर एक एचआरटीसी की बस अचानक सड़क से पलटकर नीचे किनारे पर फंस गई। हादसे के समय बस में चालक और परिचालक के अलावा केवल एक ही सवारी मौजूद थी। तीनों को मामूली चोटें...

Mandi Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, यहां पर एक एचआरटीसी की बस अचानक सड़क से पलटकर नीचे किनारे पर फंस गई। हादसे के समय बस में चालक और परिचालक के अलावा केवल एक ही सवारी मौजूद थी। तीनों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सरकाघाट में हुआ। बताया जा रहा है कि 10 बजे के करीब एचआरटीसी की यह बस थाना चौकी से सरकाघाट आ रही थी, तभी भटेड़ा चौकी के समीप बस अचानक सड़क से पलट गई और किनारे पर निचली तरफ फंस गई। हादसे के समय बस में चालक और परिचालक के अलावा केवल एक ही सवारी मौजूद थी। तीनों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि बस पलटने के बाद खाई में गिरने के बजाय सड़क के ठीक नीचे किनारे पर ही फंस गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!