Himachal : कांग्रेस विधायक के छोटे भाई का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार; CM सुक्खू ने जताया दुख

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 May, 2026 04:30 PM

himachal younger brother of congress mla passes away

Solan News : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां नालागढ़ से कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह बावा के छोटे भाई रमनदीप सिंह बावा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वहीं, उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे विधानसभा क्षेत्र और...

Solan News : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां नालागढ़ से कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह बावा के छोटे भाई रमनदीप सिंह बावा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वहीं, रमनदीप के निधन की सूचना मिलते ही पूरे विधानसभा क्षेत्र और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

विधायक हरदीप सिंह बावा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस अपूरणीय क्षति की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई रमनदीप सिंह बावा, जो पिछले करीब 9 वर्षों से कोमा जैसी स्थिति में संघर्ष कर रहे थे, आज उनका निधन हो गया है। उन्होंने इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

CM सुक्खू ने जताया गहरा दुख

इधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी रमनदीप सिंह बावा के निधन पर गहरा दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा जी के छोटे भाई रमनदीप सिंह बावा जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। रमनदीप जी का अचानक हमारे बीच से जाना अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मेरी गहरी संवेदनाएं हरदीप जी और उनके परिवार के साथ हैं।"

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!