Weather Update: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 से 6 मई तक बारिश, ओलावृष्टि और आंधी के आसार

Edited By Vijay, Updated: 01 May, 2026 09:18 PM

himachal weather update

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान विभाग शिमला केंद्र के अनुसार राज्य में 3 से 6 मई के बीच कई स्थानों पर बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान विभाग शिमला केंद्र के अनुसार राज्य में 3 से 6 मई के बीच कई स्थानों पर बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 3 और 4 मई को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली कड़ने और तेज हवाएं व ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। साथ ही 5 और 6 मई को भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। इन दिनों भी कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों और किन्नौर व लाहौल-स्पीति में 3-4 मई को तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे कम तापमान ताबो में 3.2 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सैल्सियस रहा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!