हिमाचल के शूटरों ने मार गिराया आदमखोर तेंदुआ

Edited By Vijay, Updated: 27 Jan, 2021 09:19 PM

himachal s shooters killed man eating leopard

उत्तराखंड में आदमखोर तेंदुए को हिमाचल के शूटरों ने मार गिराया है। इस आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए उत्तराखंड के अलमोड़ा के शूटरों ने भी काफी कोशिश की लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। इसके बाद इसे पकडऩे के लिए हिमाचल के जाने-माने शूटरों से संपर्क साधा...

सोलन (अमित): उत्तराखंड में आदमखोर तेंदुए को हिमाचल के शूटरों ने मार गिराया है। इस आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए उत्तराखंड के अलमोड़ा के शूटरों ने भी काफी कोशिश की लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। इसके बाद इसे पकडऩे के लिए हिमाचल के जाने-माने शूटरों से संपर्क साधा और 2 दिनों में ही उन्होंने 7 फुट 2 इंच के आदमखोर तेंदुए को मार गिराया। हिमाचल से तेंदुए को मारने के लिए गई टीम में सोलन के हितेंद्र, रमेश चौहान, आशीष दास व ललित शामिल रहे।

रमेश चौहान ने बताया कि इस आदमखोर तेंदुए का शिकार रात में किया गया। यह तेंदुआ रात में ही लोगों को तंग करता था। इसको देखते हुए मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे कन्याल बाखल में इस तेंदुए का शिकार किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की बरांगल पंचायत में लगभग एक महीने से तेंदुए ने गांव में आतंक मचा रखा था। इस आदमखोर तेंदुए ने गांव के कई जानवरों व लोगों को नुक्सान पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने हिमाचल के शूटरों को बुलाया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!