पुलिस ने घर पर दी दबिश, गाड़ी से 300 ग्राम चिट्टा बरामद

Edited By Vijay, Updated: 03 Dec, 2020 08:53 PM

heroin recovered from car

डमटाल पुलिस ने वीरवार को देर सायं दबिश के दौरान एक वाहन से करीब 300 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। डमटाल पुलिस थाना में तैनात प्रोबेशनल डीएसपी देवराज के नेतृत्व में डमटाल पुलिस थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया और उनकी...

डमटाल (सिमरन): डमटाल पुलिस ने वीरवार को देर सायं दबिश के दौरान एक वाहन से करीब 300 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। डमटाल पुलिस थाना में तैनात प्रोबेशनल डीएसपी देवराज के नेतृत्व में डमटाल पुलिस थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया और उनकी टीम ने गांव तोकी में आरोपी गोविंदा के घर दबिश दी। घर पर आरोपी न होने के कारण कुछ ही दूरी पर उसके परिजनों के घर पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान घर के बरामदे में खड़ी न आरोपी की कार की तलाशी ली तो उसमें से करीब 300 ग्राम चिट्टे की खेप पुलिस ने बरामद की।

प्रोबेशनल डीएसपी ने बताया कि उक्त आरोपी पिछले काफी समय से नशे के कारोबार में संलिप्त है और उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार को उसके घर दबिश दी गई और उसकी गाड़ी से नशे की खेप को बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके परिजनों को भी पुलिस द्वारा नामजद किया है जो आरोपी के साथ मिलकर नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!