Kangra: काम कर रहे 16 वर्षीय युवक की जहरीले कीड़े के काटने से मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Aug, 2026 06:38 PM

haripur youth snakebite

बनेर खड्ड के समीप वाटर टैंक निर्माण स्थल के पास रह रहे पश्चिम बंगाल निवासी 16 वर्षीय संतोष कुमार की सर्पदंश से मौत हो गई। संतोष करीब 8 दिन पहले ही यहां कार्यरत अपने भाई और जीजा के पास रहने आया था।

हरिपुर (गगन): बनेर खड्ड के समीप वाटर टैंक निर्माण स्थल के पास रह रहे पश्चिम बंगाल निवासी 16 वर्षीय संतोष कुमार की सर्पदंश से मौत हो गई। संतोष करीब 8 दिन पहले ही यहां कार्यरत अपने भाई और जीजा के पास रहने आया था। मंगलवार देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखवाकर बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण सर्पदंश पाया गया। एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!