Hamirpur: नशेड़ियों, शरारती तत्वों और चोरियां करने वालों की अब खैर नहीं, रहेगा CCTV का सख्त पहरा

Edited By Jyoti M, Updated: 09 Sep, 2024 12:31 PM

hamirpur now there will be no respite for drug addicts

हमीरपुर शहर में नशेड़ियों, शरारती तत्वों और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों की अब खैर नहीं है। शहर के मुख्य चौराहों पर अब सी.सी.टी.वी. की 24 घंटे नजर होगी।

हमीरपुर, (राजीव): हमीरपुर शहर में नशेड़ियों, शरारती तत्वों और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों की अब खैर नहीं है। शहर के मुख्य चौराहों पर अब सी.सी.टी.वी. की 24 घंटे नजर होगी। जिला पुलिस ने नगर परिषद हमीरपुर के सहयोग से शहर के मुख्य चौराहों पर सी.सी.टी.वी. कैमरों को लगाना शुरू कर दिया है। नगर परिषद हमीरपुर ने गांधी चौक और डी.सी. ऑफिस की पार्किंग, जहां से जिला न्यायालय को भी सड़क जाती है उस चौक पर 3 सी.सी.टी.वी. चारों दिशाओं की ओर लगा दिए गए हैं।

हमीरपुर शहर में शाम और रात को शरारती तत्वों द्वारा अगर कोई भी क्राइम किया जाएगा तो वह सी.सी.टी.वी. में कैद हो जाएंगे। शहर में अक्सर वर्षाशालिका और पार्कों में नशेड़ी भी पड़े रहते हैं, अगर अब कोई नशेड़ी इधर-उधर पड़ा हुआ पाया जाता है, तो वह भी सी.सी.टी.वी. में कैद हो जाएगा। इससे पुलिस को भी क्राइम होने से पहले क्राइम करने वालों को पकड़ने में मदद मिलेगी। गांधी चौक से पिछले दिनों शरारती तत्वों ने गमले ही चुरा लिए थे, जिसके चलते गांधी चौक पर अब दोबारा नए सी.सी.टी.वी. लगाए गए हैं।

एस.पी. हमीरपुर भगत सिंह का कहना है कि शहर में मुख्य चौराहों पर सी.सी.टी.वी. लगाए जा रहे हैं, इससे शहरवासियों की सुरक्षा और ज्यादा पुख्ता होगी। नगर परिषद हमीरपुर के ई.ओ. अजमेर ठाकुर का कहना है कि शहर में चोरियों को रोकने, शरारती तत्वों व नशेड़ियों को पकड़ने के लिए सी.सी.टी.वी. सार्थक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने पुलिस के निर्देशों पर गांधी चौक व डी.सी. ऑफिस की पार्किंग में सी.सी.टी.वी. लगवाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!