लंबलू के 18 लोगों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jul, 2020 10:20 PM

hamirpur lamblu people bjp included

सदर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, हमीरपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा और मंडल महामंत्री सुरेश सोनी के सम्मुख ग्राम लंबलू की अनुसूचित जाति बस्ती के लगभग 18 लोगों ने सोमवार को कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा।

हमीरपुर (राजीव): सदर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, हमीरपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा और मंडल महामंत्री सुरेश सोनी के सम्मुख ग्राम लंबलू की अनुसूचित जाति बस्ती के लगभग 18 लोगों ने सोमवार को कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा। यह जानकारी हमीरपुर मंडल के मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने दी। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने इन सभी को पटका पहनाकर भाजपा में आने पर स्वागत किया तथा सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन लोगों के भाजपा में शामिल होने से भाजपा परिवार को सुदृढ़ता मिलेगी तथा आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का वर्चस्व और ज्यादा बढ़ जाएगा, साथ ही उन्होंने यह अपेक्षा जताई कि ये सभी लोग भविष्य में भाजपा का भरपूर साथ देंगे। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा ने भाजपा में शामिल हो रहे सभी लोगों का हार्दिक आभार प्रकट किया तथा सभी का स्वागत किया।

भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से धर्म चंद, तिलक चंद, गुरबचन सिंह, प्रीतम चंद, नंदू राम, जेट राम, अनीता देवी, कमल कुमारी, सुलोचना देवी व शकुंतला देवी इत्यादि हैं। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों ने बताया कि वे भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे विधायक नरेंद्र ठाकुर के सरल व्यक्तित्व और कुशल नेतृत्व से भी बहुत प्रभावित हैं तथा क्षेत्र में उनके द्वारा क्रियान्वित की जा रही विकासशील योजनाओं के लिए उनके आभारी हैं। इस अवसर पर बफड़ी के ग्राम केंद्र अध्यक्ष सतीश चौहान भी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!