धूमल-अनुराग से मिलने पहुंचे बिलासपुर, ऊना व हमीरपुर पंचायत के प्रतिनिधि

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jan, 2021 09:37 PM

hamirpur anurag dhumal bilaspur

नगर निकायों और ग्राम पंचायतों के पहले चरण के चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत जीते हुए जनप्रतिनिधियों के समीरपुर की ओर रुख कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचने का दौर शुरू हो गया है।

हमीरपुर (राजीव): नगर निकायों और ग्राम पंचायतों के पहले चरण के चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत जीते हुए जनप्रतिनिधियों के समीरपुर की ओर रुख कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचने का दौर शुरू हो गया है। महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी सम्भालते हुए दिल्ली में अत्यधिक व्यस्तता रहने के बावजूत लोकतंत्र के पर्व पर अपनी भूमिका निभाने केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर रविवार से ही समीरपुर आये हुए हैं, इस बात का भी फायदा उठाते हुए मिलने वाले नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की संख्या ज्यादा हो रही है। इसी कड़ी सोमवार को हमीरपुर ऊना एवं बिलासपुर तीनों जि़लों से नगर निकायों व ग्राम पंचायतों से पहले चरण में विजयी रहे प्रधान उपप्रधान, पार्षद तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने काफी संख्या में समीरपुर पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया व केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की।  इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने जीते हुए सभी नए जनप्रतिनिधियों को कहा कि पार्टी के आदर्शों व नीतियों को अपनी कार्यशैली में अपना कर जनसेवा में सब लोग जुट जाएं। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट अफ़ेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि सौभाग्य से देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी जैसे महान नेता के हाथ में है, जो ग्राम पंचायतों व स्थानीय निकायों की मजबूती को देश की मजबूती का आधार मानते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!