जरूरतमंदों को 5-5 किलोग्राम आटे की 1000 थैलियां देगा गुरू का लंगर ट्रस्ट

Edited By kirti, Updated: 26 Mar, 2020 04:00 PM

guru s langar trust will give 1000 bags of flour

पिछले लगभग 7 माह से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लोगों के लिए निरंतर एवं निशुल्क भोजन प्रदान करने में लगी गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट महादेव मंदिर की ओर से अब कफ्र्यू के दौरान जरूरतमंदों को प्रदान करने के लिए 5-5 किलोग्राम आटे की 1000 थैलियां...

ऊना (विशाल): पिछले लगभग 7 माह से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लोगों के लिए निरंतर एवं निशुल्क भोजन प्रदान करने में लगी गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट महादेव मंदिर की ओर से अब कफ्र्यू के दौरान जरूरतमंदों को प्रदान करने के लिए 5-5 किलोग्राम आटे की 1000 थैलियां प्रशासन के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। डी.सी. ऊना संदीप कुमार के साथ मुलाकात करने के दौरान ट्रस्ट पदाधिकारियों अश्विनी जैतिक और दिनेश कुमार गुप्ता ने यह पेशकश की थी जिसको प्रशासन द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। इनके वितरण पर आगामी निर्णय प्रशासन द्वारा लिया जाएगा। इसके साथ ही ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कफ्र्यू के दौरान दिन रात सेवा दे रहे पुलिस जवानों के लिए ड्यूटी के स्थानों पर ही भोजन पहुंचाने की व्यवस्था का भी आग्रह किया है लेकिन इस पर अभी तक प्रशासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

जानकारी देते हुए ट्रस्ट पदाधिकारियों अश्विनी जैतिक और दिनेश गुप्ता ने बताया कि 5-5 किलोग्राम आटे की 1000 थैलियों को जल्द प्रशासन के पास पहुंचा दिया जाएगा ताकि जरूरतमंदों में उसका वितरण हो सके और कफ्र्यू के दौरान उन्हें खाना मिल सके। वहीं इसके अलावा 5 क्विंटल मिष्ठान भी प्रशासन के माध्यम से गरीबों तक पहुंचाया जाएगा। गौरतलब है कि कफ्र्यू से पहले तक पिछले लगभग 7 माह तक ट्रस्ट द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों और तीमारदारों को दोपहर के समय निरंतर निशुल्क भोजन प्रदान किया जाता रहा था और इसे कफ्र्यू और कोरोना एडवायजरी के चलते कुछ दिन के लिए स्थगित किया गया है।

कुल्लू
कुल्लू जिला में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सरकार के द्वारा खाद्य आपूर्ति विभाग के सौजन्य से गरीब जरूरतमंद मजदूरों के लिए 1 माह का राशन बांटा। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू जिला मुख्यालय से सिवॉलिक तौर इसकी शुरूआत की और प्रशासन को दिशा निर्देश दिए कि सभी उपमंडल में गरीब मजदूरों की सूची तैयार करें जिसको कर्फ्यू के चलते दो बक्त की रोटी के लिए कोई समस्या न करनी पडे़ और उन सभी परिवारों को प्रशासन के द्वारा 1 माह का राशन मुहैया करवाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!