Himachal: केंद्र सरकार खुद रखती है देश के सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी, ये काम राज्य सरकार का नहीं : शुक्ल

Edited By Vijay, Updated: 12 Oct, 2024 05:33 PM

governor shiv pratap shukl

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि भारतीय सीमा में अतिक्रमण करने का किसी में साहस नहीं है। केंद्र सरकार देश के पूरे सीमावर्ती क्षेत्रों की खुद निगरानी रखती है।

शिमला (कुलदीप): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि भारतीय सीमा में अतिक्रमण करने का किसी में साहस नहीं है। केंद्र सरकार देश के पूरे सीमावर्ती क्षेत्रों की खुद निगरानी रखती है तथा ये काम राज्य सरकार का नहीं है। शिव प्रताप शुक्ल राजभवन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के उस बयान को औचित्यहीन बताया, जिसमें उनकी तरफ से भारतीय सीमा पर चीन के ड्रोन के देखने की बात कही गई थी।

उन्होंने कहा कि मंत्री को इस प्रकार का बयान नहीं देना चाहिए। यदि राज्य सरकार के संज्ञान में कोई बात आती है, तो उसके संदर्भ में केंद्र सरकार को सूचित करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत दिन हिमाचल प्रदेश की चीन से लगती सीमा पर ड्रोन के रैकी करने की बात कही थी। उनका कहना था कि स्थानीय लोगों ने चीन के ड्रोन को कई बार किन्नौर में देखने की बात कही है।

राजनाथ ने हिमाचल को 5 परियोजनाएं की समर्पित, राज्यपाल वर्चुअल जुड़े
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन सीमा पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हिमाचल प्रदेश की 5 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की। उन्होंने कुल 75 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की, जिसमें 5 का संबंध हिमाचल प्रदेश से था। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल इस अवसर पर राजभवन से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। हिमाचल प्रदेश को समर्पित परियोजनाओं को सीमा सडक़ संगठन (बीआरओ) की तरफ से रिकार्ड समय में बनाया गया है।

इन परियोजनाओं में एनएच-3 (मनाली-सरचू सडक़), एनएच-5 (पोवारी-पूह-खाब-नामगिया-चुप्पन-शिपकिला सडक़) और एनएच-505 (खाब-समदो-काजा-ग्रांफू सडक़) पर मुन्नी (40 मीटर), भागा (30 मीटर), डोगरी (65 मीटर), हबसर (50 मीटर) और शलखर-11 (45 मीटर) सहित 5 पुलों का निर्माण शामिल है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!