Himachal : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘शारदा पीठ-सती देश कश्मीर' पुस्तक का किया विमोचन

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 May, 2026 03:42 PM

governor kavinder gupta released the book  sharda peeth sati desh kashmir

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में विश्व हिन्दू पीठ के अध्यक्ष आचार्य मदन द्वारा रचित पुस्तक‘शारदा पीठ-सती देश कश्मीर' का विमोचन किया।राज्यपाल ने इस अवसर पर पुस्तक को जम्मू-कश्मीर की प्राचीन...

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में विश्व हिन्दू पीठ के अध्यक्ष आचार्य मदन द्वारा रचित पुस्तक‘शारदा पीठ-सती देश कश्मीर' का विमोचन किया।

राज्यपाल ने इस अवसर पर पुस्तक को जम्मू-कश्मीर की प्राचीन आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक विरासत का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताते हुए कहा कि शारदा पीठ भारत की गौरवशाली सभ्यता और सनातन परंपरा के ज्ञान के शाश्वत केंद्रों में से एक रहा है। उन्होंने आचार्य मदन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह शोध आधारित पुस्तक शारदा पीठ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ कश्मीर की पहचान से उसके गहरे संबंध को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का साहित्य युवा पीढ़ी को राष्ट्र की समृद्ध विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

गुप्ता ने कहा कि कश्मीर ऐतिहासिक रूप से शिक्षा और अध्यात्म का प्रमुख केंद्र रहा है तथा शारदा पीठ भारतीय उपमहाद्वीप के विद्वानों, संतों और साधकों के बीच अत्यंत प्रतिष्ठित स्थान रखता है। पुस्तक में कश्मीर के गौरवशाली अतीत, शारदा सभ्यता, सांस्कृतिक विद्वता और मां शारदा से जुड़ी प्राचीन परंपराओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां संकलित की गई हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक सार्थक शैक्षणिक विमर्श को प्रेरित करेगी और कश्मीर की प्राचीन विरासत एवं आध्यात्मिक परंपराओं के गहन अध्ययन को बढ़ावा देगी। कार्यक्रम में शारदा हिंदू पीठ से जुड़े विद्वान, बुद्धिजीवी और श्रद्धालुओं के साथ जसबीर सिंह खुराना और संजय कुमार मैनी भी उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!