Una: अम्ब-ऊना हाईवे पर 2 कारों में भीषण टक्कर, 70 वर्षीय पिता की मौत...बेटा और 2 मासूम बच्चे घायल

Edited By Vijay, Updated: 04 Sep, 2026 06:11 PM

amb una highway car accident

अम्ब-ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिलवां के समीप शुक्रवार को एक सड़क हादसा पेश आया। यहां दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे और मासूम पोता-पोती समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अम्ब (अश्विनी): अम्ब-ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिलवां के समीप शुक्रवार को एक सड़क हादसा पेश आया। यहां दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे और मासूम पोता-पोती समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कबाड़ में तब्दील हो गईं। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में घायल गौरव जसवाल निवासी नकड़ोह, ऊना ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी कार में अपने पिता राजिन्द्र प्रसाद (70 वर्ष), 7 वर्षीय बेटे आरव जसवाल और 10 वर्षीय बेटी अनवी जसवाल के साथ घर से ऊना की तरफ जा रहे थे। जब उनकी कार दिलवां चढ़ाई के पास पहुंची, तो अचानक ऊना की तरफ से एक कार तेज रफ्तार में गलत दिशा से आई और उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे गंभीर रूप से घायल पारिवारिक सदस्यों को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने 70 वर्षीय राजिन्द्र प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा ले लिया है। आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे का शिकार हुए दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगामी जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!