Una: अस्पताल में 11 वर्षीय बच्ची स्वाइन फ्लू से पॉजिटिव, परिवार किया क्वारंटाइन

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Sep, 2026 09:09 PM

una swine flu

स्वाइन फ्लू वायरस ने जिला ऊना में भी दस्तक दे दी है। एक 11 वर्षीय बच्ची स्वाइन फ्लू से पॉजिटिव पाई गई है।

ऊना (विशाल स्याल): स्वाइन फ्लू वायरस ने जिला ऊना में भी दस्तक दे दी है। एक 11 वर्षीय बच्ची स्वाइन फ्लू से पॉजिटिव पाई गई है। बच्ची के टैस्ट पॉजिटिव पाए जाने पर उसको एहतियातन क्वारंटाइन किया गया है और उसका उपचार किया जा रहा है, वहीं बच्ची के भाई सहित मां को भी एहतियातन क्वारंटाइन किया गया है और उनकी सेहत पर भी नजर रखी जा रही है।

स्वाइन फ्लू का यह पहला मामला जिला ऊना में सामने आया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी एक्शन मोड शुरू कर दिया है। सीएमओ ऊना द्वारा इस मामले में एडवाइजरी भी जारी की गई है और स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हर एक मरीज पर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम अधिकारी डा. विशाल ठाकुर ने बताया कि बंगाणा स्वास्थ्य खंड के थानाकलां अस्पताल में एक परिवार अपनी 11 वर्षीय बच्ची को लेकर पहुंचा, जोकि तेज बुखार सहित अन्य पीड़ाओं से ग्रस्त थी।

चिकित्सकों ने लक्षण महसूस करने पर स्वाइन फ्लू का टैस्ट करवाया, जिसमें बच्ची पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद बच्ची को थानाकलां अस्पताल में एडमिट कर लिया गया और उपचार शुरू कर दिया गया है। बच्ची के 6 वर्षीय भाई और मां के भी टैस्ट करवाए गए जोकि नैगेटिव पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें भी अस्पताल में रखा गया है। डा. विशाल ठाकुर ने बताया कि पूरे जिला में स्वाइन फ्लू के मामलों पर नजर रखी जा रही है।

सीएमओ डा. एसके वर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मामलों पर नजर रखने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्वास्थ्य खंडों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। हर मरीज पर नजर रखी जा रही है और एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!