Kangra: एयरपोर्ट विस्तार के बाद अब दोबारा उजड़ने का डर, 8 पंचायतों ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Sep, 2026 09:03 PM

gaggal airport expansion

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण में जमीन, मकान और कारोबार गंवा चुके प्रभावित परिवारों के पुनर्स्थापन पर अब फोरलेन की प्रस्तावित अलाइनमैंट ने नई चिंता खड़ी कर दी है।

गग्गल (वीरेंद्र): कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण में जमीन, मकान और कारोबार गंवा चुके प्रभावित परिवारों के पुनर्स्थापन पर अब फोरलेन की प्रस्तावित अलाइनमैंट ने नई चिंता खड़ी कर दी है। 8 प्रभावित पंचायतों सनौरा, गग्गल, डुगियारी, कुठंमा, इच्छी, रछियालू, वैदी और नंदेड़ के प्रधानों व उपप्रधानों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त मांग पत्र भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। प्रधानों का कहना है कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के समय ही फोरलेन का रूट तय हो जाना चाहिए था। अलाइनमेंट स्पष्ट नहीं होने के कारण कुछ विस्थापित परिवारों ने इन्हीं क्षेत्रों में जमीन खरीदकर नए मकान बना लिए हैं, लेकिन अब उन्हें दोबारा उजड़ने का डर सता रहा है।

 फोरलेन के 2 प्रस्तावित रूटों में आने वाले अन्य परिवार भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 3 साल में फोरलेन का रूट तय न हो पाना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है। उन्होंने केंद्र सरकार से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एनएचएआई के बीच समन्वय कर जल्द से जल्द फोरलेन की अलाइनमैंट स्पष्ट करने की मांग की है। मांग पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जिला प्रशासन को भी भेजा गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!