Himachal: ऊना के चलेट गांव में एकसाथ जलीं 4 चिताएं, होशियारपुर-दसूहा रोड पर हुआ था हादसा

Edited By Vijay, Updated: 11 Jan, 2026 12:18 PM

funeral of 4 people in una

पंजाब के होशियारपुर-दसूहा रोड पर बीते कल हुए सड़क हादसे में मारे गए हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के 4 लोगों का आज चलेट गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ऊना: पंजाब के होशियारपुर-दसूहा रोड पर बीते कल हुए सड़क हादसे में मारे गए हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के 4 लोगों का आज चलेट गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में जब एक साथ चार अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल गमगीन हो गया। यह हृदयविदारक हादसा उस वक्त हुआ था, जब उक्त चाराें लाेग कार में 5वें व्यक्ति को दुबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और रास्ते में ही यह भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दुबई जाने वाला अमृत डडवाल पुत्र सुरिंदर सिंह घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार हादसा कल सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। हिमाचल नंबर की कार (HP 72B-6869) होशियारपुर में लिंक रोड से मेन रोड पर चढ़ रही थी। उसी समय दसूहा की तरफ से आ रही पनबस ने घनी धुंध के बीच कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस कार को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे बनी झुग्गियों पर जा चढ़ी। गनीमत रही कि उस वक्त झुग्गियों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे वहां बड़ा जानी नुकसान टल गया।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग ऊना जिले के चलेट गांव  (दाैलतपुर चाैक) के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, बृज कुमार (38) पुत्र महेंद्र कुमार और अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक अरुण कुमार ऑटो चलाकर अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा था। विवाहित अरुण को अभी संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ था। दूसरा मृतक बृज कुमार एक निजी स्कूल की बस में हैल्पर था जाेकि अपने पीछे 8 साल का लड़का व 2 साल की बेटी है, सेना से सेवानिवृत्त सुखविंदर सिंह अपने पीछे 15 साल की लड़की और 12 साल का लड़का, जबकि कामगार सुशील कुमार अपने पीछे 8 व 10 साल की दो बेटियां छाेड़ गया है। आज उनके अंतिम संस्कार के साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!