रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर व्यक्ति से 5 लाख की ठगी, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 22 Nov, 2020 04:43 PM

fraud with person

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर मालग निवासी विनोद कुमार से 5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। विनोद कुमार ने नादौन पुलिस थाना में दिए शिकायत पत्र में बताया कि 3 युवकों ने उसके बेटे को रेलवे में नौकरी दिलवाने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की....

नादौन (बॉबी): रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर मालग निवासी विनोद कुमार से 5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। विनोद कुमार ने नादौन पुलिस थाना में दिए शिकायत पत्र में  बताया कि 3 युवकों ने उसके बेटे को रेलवे में नौकरी दिलवाने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की  और उसने नौकरी के लालच में 5 लाख रुपए उन्हें दे दिए परंतु एक साल बीत जाने के बाद भी  विनोद कुमार के बेटे को न तो नौकरी मिली और न ही रुपए वापस मिले, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

उधर, थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि विनोद कुमार ने कांगड़ा जिला के रहने वाले विरेंद्र कुमार, मुकेश और आदित्य पठानिया निवासी फतेहपुर पर उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बैंक रिकॉर्ड सहित अन्य सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!