Edited By kirti, Updated: 05 Apr, 2020 12:01 PM
हिमाचल प्रदेश में आग लगने से चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया। आग रविवार सुबह तड़के पांच बजे मतियाना में शड़ी गांव के साथ लगते कुफ्टू में बाला राम के मकान में लगी। जिससे उसे लाखों का नुकसान हुआ। ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेजी से बढ़ी की देखते ही...
ठियोग(सुरेश):हिमाचल प्रदेश में आग लगने से चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया। आग रविवार सुबह तड़के पांच बजे मतियाना में शड़ी गांव के साथ लगते कुफ्टू में बाला राम के मकान में लगी। जिससे उसे लाखों का नुकसान हुआ। ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेजी से बढ़ी की देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
हालांकि आग बुझाने के लिए आस-पास के ग्रामीण लोग भी पहुंचे लेकिन आग इतनी भयानक थी कि लोग आग पर काबू नहीं पा सके। गनीमत ये रही की उस समय घर में कोई नहीं था वहा रहने वाले लोग शनिवार दोपहर को अपने रिश्तेदार के पास गए हुए थे।